सचिव गृह ने माह अगस्त तक नवीन आपराधिक कानूनों संबंधित निर्देश दिए
उत्तराखंड: 17 JUNE 2026, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित सचिवालय में उत्तराखण्ड सरकार के सचिव गृह श्री शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।