राज्यपाल ने अम्बेडकर की जयंती एवं बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से गुरूवार को   देहरादून स्थित उत्तराखण्ड राजभवन में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

वही इस अवसर पर   राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि सामाजिक न्याय व समतामूलक समाज के प्रबल पक्षधर डा0 अम्बेडकर दलितों, गरीबों और निराश्रित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे। उन्होंने समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्ग के लाखों लोगों को आशा दी। हमें उनके जीवन दर्शन का अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण के प्रयासों हेतु हम उनके सदा आभारी रहेंगे।


वही इसी के साथ दुसरी ओर गुरूवार को ही   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बैसाखी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का पर्व उमंग, उत्साह व खुशहाली का पर्व है। यह त्यौहार हमें सुख-समृद्धि और एकता का संदेश देता है।

बैसाखी का त्यौहार हमारे देश की समृद्धशाली कृषि परम्परा और संस्कृति का परिचायक है। सिख पंथ के गुरु गोविंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। उनका जीवन हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.