मुख्यमंत्री ने बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 16-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड सीएम आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से  भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर सीएम ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.