भाजपा विधायक को नगर निगम से पंगा लेना भारी पड़ा।

उत्तराखंड: 7 मार्च 2024, बुधवार को देहरादून नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मियों के साथ भाजपा के विधायक ने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आरोप में  मुकदमा दर्ज हुआ है।

बात दें कि दो दिन पहले 5 मार्च 2024 को आरोपित विधायक द्वारा देहरादून नगर निगम वरिष्ठ अधिकारियों कर्मियों के साथ ये घटना घटित होने के बाद से विधायक महेश सिंह जीना पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था.पूरे नगर क्षेत्र से कूड़ा उठान साफ-सफाई से लेकर सभी कार्य ठप्प किये गए थे. लेकिन अब पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के उपरांत विधायक महेश सिंह सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया.।

इसी के साथ सल्ट विधानसभा से बीजेपी विधायक महेश सिंह जीना सहित अन्य लोगों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में आखिकार मुकदमा दर्ज किया गया है..।

वहीं दूसरी और  विधायक  जीना द्वारा नगर निगम देहरादून के नगर निगम आयुक्त के साथ बदतमीज करने पर निगम के कर्मचारियों ने विरोध कर कामकाज ठप किया। साथी सफाई कर्मियों ने भी शहर से कूड़ा उठाने वहीं बंद कर दिया जिस कारण नगर निगम के कर्मचारी की बेहद नाराजगी जाहिर हुई।

इस दौरान देहरादून कोतवाली पुलिस के अनुसार 06 मार्च 2024 को नगर निगम वाहन चालक संघ सचिव- यशपाल सिंह द्वारा विधायक सल्ट महेश सिंह जीना व अन्य व्यक्तियों द्वारा बीते 05 मार्च 2024 को नगर निगम देहरादून के कर्मचारियों व वरिष्ठ अधिकारियों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी. तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 109/ 24 धारा 147 /186/ 504 /506 IPC बनाम महेश जीना आदि पर मुकदमा पंजीकृत किया गया..

Leave A Reply

Your email address will not be published.