नंदा-सुनंदा” के 15वें संस्करण में भावुक हुए सभी; बालिकाओं और माताओं की संघर्षगाथा सुन छलक पड़े आंसू

आज फिर 39 बालिकाएं बनीं “नंदा-सुनंदा”; डीएम ने वितरित किए रू0 12.98 लाख के चेक

Spread the love

देहरादून:

उत्तराखंड: 23 May 2026,   शनिवार को देहरादून/राजधानी में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में  जिला प्रशासन देहरादून द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नंदा-सुनंदा” के 15वें संस्करण में 39 जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए रू0 12.98 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बालिकाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संदेश दिया। नंदा-सुनंदा 15वें संस्करण में प्राइमरी की 12, अपर प्राइमरी की 9, सेकेंडरी की 5, सीनियर सेकेंडरी की 7, ग्रेजुएशन की 5 तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की 1 बालिका को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान भावुक क्षण तब आए जब बालिकाओं एवं उनकी माताओं ने अपनी जीवन संघर्ष की कहानी साझा की।

जिला प्रशासन देहरादून के “नंदा-सुनंदा” प्रोजेक्ट के 15वें संस्करण में 39 जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने हेतु ₹12.98 लाख की आर्थिक सहायता दी गई। ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने छात्राओं को चेक वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कई बालिकाओं ने पिता की मृत्यु, आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पढ़ाई रुकने की स्थिति साझा की। अब तक इस योजना के तहत 175 बालिकाओं को करीब ₹57 लाख की सहायता देकर उनकी शिक्षा को नया जीवन दिया जा चुका है।

इस दौरान देहरादून जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि बच्चों को पूरी जिम्मेदारी और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि आगे चलकर वे स्वयं सक्षम बनें और समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए भी सहयोग का माध्यम बन सकें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, संबंधित क्षेत्रों की सीडीपीओ, अन्य अधिकारी, कार्मिक, बालिकाएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.