
उत्तराखण्डः 26 सितंबर 2024, शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की केंद्रीय कैबिनेट ने (18 सितंबर 2024) को वन नेशन वन इलेक्शन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पूर्व राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मार्च 2024 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। कांग्रेस ने इसे मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला फैसला बताया। इस लेकर अब देश में राजनीति गरम चुकी है। पीएम मोदी कई मौकों पर एक देश एक चुनाव का समर्थन कर चुके हैं. पीएम ने कहा था। देश में सिर्फ तीन या चार महीने ही चुनाव होने चाहिए। वहीं पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भी कहा था, ‘‘देश को एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए आगे आना होगा। साथ ही बीजेपी के कई दिग्गज नेता वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत कर चुकेहै।