मेघावी छात्राओं को प्रदान की स्कॉलरशीप

kumbh2
Spread the love

उत्तराखण्ड : 07 मई 2025 ,देहरादून। रानी पुष्पा अग्रवाल फाउंडेशन एवं श्री महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था ने एजुकेशन स्कॉलर शिप के अंतर्गत मेघावी छात्राओं को स्कॉलरशीप प्रदान की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन ने बताया कि गाँधी रोड स्थित श्री वर्णि जैन इंटर कॉलेज मे वर्ष 2025 में कक्षा पास करने वाली 20 छात्राओं को 1500 रूपए एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गये।

विद्यालय प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम मे फाउंडेशन के फाउंडर केएम अग्रवाल एव श्री महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अंकुर जैन, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जेठी, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह छाबड़ा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संजय जैन, विद्यालय अध्यक्ष मनीष जैन, प्रधानाचर्या श्रीमती शुभी गुप्ता द्वारा सम्मानित अथितियों का पटका माला पहनाकर आभार धन्यवाद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.