उत्तराखंड: 26 April 2026, रविवार को देहरादून/राजधानी में थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वादिनी निवासी चन्दर रोड नई बस्ती डालनवाला देहरादून ने थाना रायपुर देहरादून में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अब्दुल रहमान द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है । प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर बलात्कार व पोक्सो अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना प्रभारी रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में थाना रायपुर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब को 06 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त-अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब, निवासी मौहल्ला बिसातियान नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता किरायेदार सलमान रक्षा विहार टंकी के पास थाना रायपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष ।