उत्तराखंड: 26 April 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड प्रांतीय भौतिक चिकित्सा सेवा संघ द्वारा प्रस्तुत तर्कों, दस्तावेजों एवं तथ्यों को आयोग द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। संघ को चुनिंदा संगठनों के साथ अंतिम प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया गया, जो कि हमारे प्रयासों की सार्थकता को दर्शाता है।
इस दौरान संघ द्वारा एंट्री ₹5400 ग्रेड पे (लेवल-10) की मांग को ठोस आधारों एवं प्रमाणों के साथ रखा गया, जिस पर आयोग ने सकारात्मक रुख प्रदर्शित किया।
साथ ही संघ को पूर्ण विश्वास है कि इस प्रस्तुति के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा प्रदेश के समस्त फिजियोथेरेपिस्ट्स के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।
इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक त्यागी (पीटी) एवं प्रदेश महासचिव डॉ. मुनीश (पीटी) उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रभावी एवं तथ्यात्मक प्रस्तुतीकरण से आयोग के समक्ष फिजियोथेरेपिस्ट्स की मांग को मजबूती से रखा।