ज्वैलरी की लूट प्रकरण में पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित राजपुर रोड स्थित रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम लूट प्रकरण पुलिस के हाथ  महत्वपूर्ण सुराग लगे।  मिली ताजा जानकारी के अनुसार  राजपुर रोड देहरादून स्थित रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम में हुई घटना में पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी आर्टिगा कार को सेलाकुई थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था, उक्त कार का गहन फॉरेंसिक परीक्षण किया गया तो अभियुक्तों द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार का चेसिस नंबर घिस दिया गया था।

वही इस मौके पर  देहरादून/ पुलिस द्वारा फॉरेन्सिक की सहायता से कार से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये, जिसके आधार पर प उक्त कार को 02 व्यक्तियों द्वारा माह जून में दिल्ली से आगरा के लिये बुक किया गया था, जिनके द्वारा आगरा जनपद के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर उक्त कार को लूट लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 10/06/23 को आगरा में लूट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है , जांच से पुलिस टीम को अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है, विशेष टीम को आगरा रवाना किया गया है। वही सुदूर प्रांतों में विभिन्न टीमें रवाना की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.