पोखड़ा को मिली 275.63 लाख की सड़क की सौगात

kumbh2
Spread the love

पोखड़ा (पौड़ी गढ़वाल)। चौबट्टाखाल विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई, पेयजल, पर्यटन, पंचायतों के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं पर काम चल रहा है।

 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को विकासखण्ड पोखड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउदेशीय शिविर में प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पोखड़ा विकासखण्ड में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्कूलों के भवन, क्षेत्र में सौर उर्जा, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर ग्राम सभा में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दस करोड़ रूपये से अधिक कार्य सम्पन्न कराये गये है।

महाराज ने विकासखंड पोखड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में स्टालों का अवलोकन करने के साथ साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निराकरण किया।

कार्यक्रम के दौरान पोखड़ा भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र दर्शन,जिला महामंत्री महिपाल नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, विधायक प्रतिनिधि प्रभूरारण बुड़‌ाकोटी, ब्लाक प्रमुख संजय गुसाई, जिला पंचायत सदस्य बलवन्त सिंह नेगी, एसडीएम रेखा आर्य, सत्य प्रकाश शाह, सुनील, विकास, धर्मेन्द्र, मस्तराम बड़ोला, मधुवाला, नरेश विनोद बिन्जोला, सुन्दर सिंह, जगदीश जखमोला, सुभाष जोशी, महेशानन्द जोशी, हयात सिंह सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.