उत्तराखंड: 14 JUNE 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज रेजीमेंट की बटालियन 3 पैरा स्पेशल फोर्स एवं 4 पैरा स्पेशल फोर्स के अधिकारियों, जे सी ओ और पूर्व सैनिकों ने सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं सैनिक कल्याण मंत्री पूर्व सैनिक गणेश जोशी जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एक सैनिक को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद मैं उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का दर्जा दिया है।
सम्मान कार्यक्रम में पैराशूट रेजीमेंट के ब्रिगेडियर बीपीएसखाती(आ०प्रा०) वीएसएम ने कहा हम माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जी का आभार व्यक्त करते हैं जिस प्रकार सरकार सैनिकों के लिए कार्य कर रही है और सैनिकों का सम्मान भी दे रही है। उन्होंने कहा जो सैनिक देश की सीमा शहीद होते हैं और उनकी प्रतिभा कई जगह लगाई गई है परंतु उसका रखरखाव नहीं हो पता उसे पर भी काम होना चाहिए।
यह बात उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद अध्यक्ष शमशेर की बिष्ट के समक्ष रखी। इसी क्रम में ऋषिकेश से आए पूर्व सैनिकों ने कहां ऋषिकेश चार धामों का द्वार है और उत्तराखंड वीरों की भूमि है उन्होंने मांग करी ऋषिकेश मुन्नी की रेती के पास विक्टोरिया क्रॉस शाहिद गब्बर सिंह की प्रतिमा लगनी चाहिए।
सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा हमारी सरकार लगातार सैनिकों के लिए कार्य कर रही है जो भी कार्य सैनिकों के हित के लिए सरकार के संज्ञान में आता है माननीय सैनिक कारण मंत्री गणेश जोशी जी इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते है उन्होंने कहा जो समस्याएं ब्रिगेडियर खाती साहब और ऋषिकेश के सैनिकों ने रखी है उसको तुरंत सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जी के संज्ञान में लाया जाएगा और शीघ्र कार्रवाई करते हुए इसका संज्ञान लिया जाएगा। इस अवसर में उपस्थित सैनिकों ने अपनी पुरानी यादों को ताज किया।
सम्मान कार्यक्रम में ब्रिगेडियर बीपीएस खाती, कर्नल के डीशैली कैप्टन आनंद सिंह रागढ़ ने उपाध्यक्ष पैराट्रूपर शमशेर सिंह बिष्ट फूल माला और स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।