HC के आदेश पर जिला जज ने 18 जून तक बृहद् पैमाने पर श्रमदान/स्वच्छता के दिशा निर्देश !

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 12 JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से सोमवार को  आज जिला न्यायालय परिसर देहरादून में पर्यावरण क्षरण को रोकने के लिए बायोडिग्रेडेबल और गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के एकल उपयोग पर प्रतिबंध विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।  वही इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में  सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल के पत्र सं0 2656/U.H.C./k~ Admin.B/2023 दिनांकित 26.05.2023 तथा माननीय

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रेषित पत्र सं0 671/UKSLSA 2023 दिनांकित 24.05.2023, पत्र सं0 689/UKSLSA 2023 दिनांकित 26.05.2023 एवं मा0 जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 12.06.2023 से स्वच्छता सप्ताह एवं 18.06.2023 को प्रस्तावित श्रमदान/स्वच्छता कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।

वही  कॉन्फ्रेंस के इस मौके पर  माननीय सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित संवाददाताओं एवं इलैक्ट्रिोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल एवं माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्रों में 12.06.2023 से स्वच्छता सप्ताह एवं दिनांक 18.06.2023 को श्रमदान/स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें दिनांक 12 जून, 2023 से 18 जून 2023 तक बृहद् पैमाने पर जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाना है।

वही जिसमें शहरी क्षेत्रों जैसेः रेलवे स्टेशन, बस स्टाॅप, धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल आदि में एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्थानों जैसेः नदियों, तालाबों, ग्राम पंचायतघरों, नदी स्रोतो आदि में चिन्हित किये गये स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना है, साथ ही आम जनता को उपरोक्त विषयक जागरूक भी किया जाना है।

वही चिन्हित समस्त स्थानों में जिला प्रशासन के समस्त विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं, छात्रों एवं युवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छता अभियान आयोजित कर साफ-सफाई की जानी है।   यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 17.06.2023 को प्रातः 07 बजे से जिला न्यायालय परिसर से एक स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया जायेगा।

यह भी अवगत कराया गया कि दिनंाक 18.06.2023 दिन रविवार को समय प्रातः 08ः00 बजे से बृहद् स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सभी विभागों/बार संघ/एन0 जी0 ओ0/छात्रों/व्यपार संघ के प्रतिनिधियों के साथ श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है,

जिसमें मुख्यतः शहरी क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, बस स्टाॅप, धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल, जल स्रोत आदि में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों, तालाबों, ग्राम पंचायत घरों, जल स्रोतो आदि में चिन्हित किये गये स्थानों की सफाई की जानी है। इस स्वच्छता अधियान में जनपद देहरादून के समस्त न्यायाधीशगण, जिला प्रशासन के समस्त अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा साथ ही स्वच्छता के प्रति आम जनता को भी प्रेरित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.