लोहड़ी पर्व पर रेवड़ी, मूंगफली बांटी, ढोल-नगाड़ों पर लोगों ने भंगड़ा किया!
उत्तराखण्डः 13- Jan. 2025, सोमवार को उत्तराखंड ! आज 13 जनवरी को पूरे देश में लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून / राजधानी में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से विशेषकर पंजाबी समुदाय ने लोहड़ी का पूजन कर बांटी गई मूंगफली और रेवड़ी -सिख संगत ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
इस लोहड़ी पर्व पर लोग मां आदिशक्ति की पूजा करते हैं और एकजुट होकर आग जलाकर अग्नि देव की परिक्रमा भी करते हैंघरों के बाहर आग जलाकर रेवड़ी और मूंगफली बांटी गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने भंगड़ा किया। इसी के साथ ही पॉपकॉर्न, मूंगफली और रेवड़ी का आनंद लेते हुए इस त्योहार को जोश के साथ मनाते हैं। एव इस अवसर पर पंजाबी समुदाय में माल पुआ भी बनाए जाते है। वही इस लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से लोहड़ी का पूजन कर परिक्रमा की गई। महिलाओं ने दे माई लोहड़ी तेरी जीवे जोड़ी, सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन बेचारा हो गीत गाए।
बता दें कि लोहड़ी का पर्व मुख्य तौर पर उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान सूर्य और अग्नि को समर्पित है। यह त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का भी संकेत देता है।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास एवं नई ऊर्जा का संचार करें। धामी ने कहा कि सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परंपरा रही है।
धामी ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।देहरादून घंटाघर स्थित पंजाबी समुदाय की ओर से लुनिया मोहल्ला जन कल्याण समिति करपुर बाजार लक्ष्मी नारायाण मंदिन, समिति की ओर से लोहड़ी पर्व पर गणपति पूजन व अग्निदेव की पूजा की गई डीएवी कॉलेज चौक हनुमान मंदिर के आगे लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गयां।