व्यापारियों की मांग पर पिंक बूथ बनाने के निर्देश जारी कर दिए!

उत्तराखण्डः19 सितंबर 2024, ब्रहस्पतिवार को राजधानी /देहरादून स्थित जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सीएनआई चौक पल्टन बाजार में पुलिस बूथ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अन्टाईड फंड से धनराशि जारी।

वही इस दौरान देहरादून डीएम  सविन बसंल ने वरिष्ठ पुसिल अधीक्षक अजय सिंह के साथ  बाईक से शहर भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएनआई चौक पल्टन बाजार जामा मस्जिद के निकट महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बूथ स्थापित किये जाने हेतु महिलाओं और व्यापारियों की मांग पर पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे।

वही  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकदेहरादून  द्वारा उक्त पर धनराशि उपलब्ध कराने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिलाधिकारी अन्टाईटड फंड से धनराशि रू0 1,36500 हजार रूपय पुलिस विभाग (पुलिस अधीक्षक नगर) को जारी कर दिए गए हैं।

इस दौरान  महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं  एवं स्थानीय व्यापारियों की मांग पर सीएनआई चौक पल्टन बाजार में स्थापित होंगा पुलिस पिंक बूथ। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को धनराशि की जारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.