सैनिक कल्याण मंत्री से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की भेंट

kumbh2
Spread the love

 

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने भेंट की। इस दौरान उपनल के माध्यम से ऊर्जा विभाग के निगमों में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण एवं हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान तथा उनके कल्याण को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।उनके सम्मान, कल्याण और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। राज्य सरकार पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में आगे भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

इस अवसर पर दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.