
उत्तराखण्ड: 03 Dec. 2025 बुधवार को देहरादून। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून के तत्वाधान में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर छात्रावास परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक कैंट सविता कपूर विश्व दिव्यांगता दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ने पूरे वातावरण को दिव्यता और प्रेम से सराबोर किया। इस दौरान राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यगण अमित डोभाल, अनीता शास्त्री, नीरजा गोयल, ज्योति सजवाण एवं विजय सिंह तोमर भी मौजूद रहे।