
उत्तराखंड: 02 जुलाई 2025 बुधवार को देहरादून स्थित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 02 जुलाई से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय और 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है।