उत्तराखंड: 27 April 2026, सोमवार को देहरादून/राजधानी में कोतवाली प्रेम नगर देहरादून क्षेत्रान्तर्गत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों/पीजी/हॉस्टल में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुये होटल रिसोर्ट, पब, बार एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक: 26/03/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/रिसोर्ट/रेस्टोरेंट/पब/बार/हॉस्टल/पीजी एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरूद्ध आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
साथ ही इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित हॉस्टल तथा पीजी की आकस्मिक चेकिंग की गई। साथ ही देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें थाने पर लाकर सत्यापन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। चैकिंग अभियान के दौरान होरीजन रिजॉर्ट कोटडा संतूर में पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गयी तथा मौके पर होटल स्वामी द्वारा अवैध रूप से 13 व्यक्तियों को शराब पिलाये जाने पर होटल स्वामी अमृतदीप पुत्र सतपाल निवासी गढ़ी कैंट देहरादून को मौके से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु0अ0स0 83/26 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मौके पर शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।