चढ़ावा चोरी विवाद में नया मोड़: क्या अभी बाकी है सबसे बड़ा खुलासा?
न्यूज डेस्क-उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड: 09 JULY 2026, गुरुवार को देहरादून । उत्तर प्रदेश: सूत्रो के मुताबिक राम मंदिर चढ़ावा विवाद: क्या टिन्नू यादव हैं उस रहस्य की अहम कड़ी? चढ़ावा चोरी विवाद में नया मोड़: क्या अभी बाकी है सबसे बड़ा खुलासा? बात राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से होते हुए मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि तक पहुंची और अब लौटकर टिन्नू यादव पर अटक गई।यह स्टॉपेज नहीं है। जिस दिन टिन्नू यादव टूटेगा या पुलिस के सामने खुलेगा, बात चलते चलते वहीं पहुंच जाएगी जहां से शुरू हुई थी । मतलब समझ गए होंगे ?असली रंग तो अभी खिलना बाकी है।
सूत्रो के मुताबिक अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के मामले में गठित एसआईटी ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर 79 लाख रुपये बरामद किए हैं。 अनियमितताओं के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को पदों से हटा दिया गया。 इस पर सियासत गरमाई हुई है, यानि अखिलेश यादव तक । एक्स हैंडल पर अखिलेश के एक ट्वीट से बहुत बड़ा तूफान खड़ा हो गया था । पर आगे बढ़ते बढ़ते बात वहीं जा पहुंची जहां का खमीर था । जिन्होंने चढ़ावा चोरी पर 2027 के चुनाव का एजेंडा लिख दिया था,उनके हाथ कितने भरे और कितने खाली हैं जल्द पता चल जाएगा।तभी तो कहते हैं — अभी तो पार्टी शुरू हुई है ?
सूत्रो के मुताबिक बहुत बड़ा तूफान था सुनामी और अलनीनो से भी बड़ा । अभी देखिए तूफान चल रहा है , थमा नहीं है । स्पीड जरूर थोड़ी कम हुई है । एसआईटी और पुलिस बड़ी मुस्तैदी से खोजबीन में जुटी हैं । CM योगी आदित्यनाथ ने चढ़ावा चोरी को अपने मुख्यमंत्रित्व काल की सबसे बड़ी घटना के बतौर लिया है । जाहिर है कि प्रदेश पुलिस की जांच का स्तर कोई मामूली अथवा पुलिसिया नहीं है ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असली मुल्जिम पकड़े ही जाएंगे , बेशक किसी भी ओहदे पर हों । मंदिर न्यास की बैठक के बाद अब भविष्य की चढ़ावा गिनती का नया अमलीजामा पहनाया जाएगा । इसके लिए सीईओ पैटर्न पर कार्यनीति बनाई जा रही है । गिनती करने वाली टीम की निरंतर जांच के लिए अब बहुचरणीय व्यवस्था की जाएगी । पर्दे के पीछे क्या है ? खोजा जा रहा है ।
राम मंदिर जैसे अस्था स्थल पर चढ़ावा चोरी का खुलासा कर अखिलेश ने तो वास्तव में नाइट्रोजन बम फेंक दिया था । सीधे सीधे ऐसा मुद्दा छेड़ा जिसका रिश्ता राष्ट्र की आत्मा , संघ के कार्यों और भारत सरकार की चूलों से जुड़ा हुआ था । यह बहुत बड़ा धार्मिक विस्फोट था । जाहिर है लखनऊ से लेकर दिल्ली और नागपुर तक कोहराम मच गया । तेज एक्शन होने के बावजूद सब संभालने में एक महीने का समय लग गया ।
मीडिया रिपोर्ट के भगवान राम के घर चोरी के इस प्रकरण का पटाक्षेप होना अभी बाकी है । वैसे सभी राजनीतिक दलों के अपने सूत्र होते हैं , विपक्ष को सूचनाएं देने वाले सरकार , शासन और प्रशासन के लोग ही होते हैं । चढ़ावा चोरी में धन की मात्रा नोटों की संख्या संख्या बेशक कम निकले पर अखिलेश को मिली सूचना बहुत सटीक थी । अब यूपी की मशीनरी उस सूचना दूत का पता लगाने में जुटी है । क्या वह टिन्नू यादव है या कोई और ? जानना बेहद दिलचस्प होगा । तभी तो कहते हैं जनाजा धूम से निकलेगा ?पिक्चर तो अभी बाकी है ऐ दोस्त ….जनाजा तो धूम से निकलेगा ! किसका ?अभी देखते जाइए ….!राम मंदिर चढ़ावा मामला: क्या आने वाले दिनों में होगा सबसे बड़ा खुलासा?