UCC

उत्तराखंड की बहादुर बेटियों को एक बार फिर से मेरा सैल्यूट! कुकरेजा

Spread the love

उत्तराखंड: 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को देहरादून स्थित इंद्ररानंगर स्थित मलिक चौक से खाले की तरफ तरफ देर रात्रि जंगल में अचानक सूखे पत्तों में आग लग गई। आग की लपटें धीरे.धीरे फैलने लगीं। लेकिन। समय रहते स्थानीय निवासी हरबिंदर सिंह कुकरेजा  ने 112 नंबर पर इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग / फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पाया लिया गया। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और तुरंत आग बुझने के काम में लग गई। लगभग 50 मिनट्स में आग पर काबू पा लिया गया।

वही इस दौरान  फायर ब्रिगेड की टीम में प्रदीप रावत,श्री संदीप यादव, कुमारी प्रिया भंडारी एवं कुमारी सोनाली रावत शामिल थे। हरबिंदर सिंह कुकरेजा ने कहा कि यहां मैं विशेष तौर पर फायर ब्रिगेड की टीम की दोनों बहादुर लड़कियों का उल्लेख करना चाहूंगा, जिन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ आग को काबू किया। उत्तराखंड की बहादुर बेटियों को एक बार फिर से मेरा सैल्यूट है। मौके पर वसंत विहार की चीता पुलिस के दो जवान श्री निखिल एवं श्री राकेश जयसवाल भी मौके पर मौजूद रहे। यह सभी लोग रात को लगभग डेढ़ बजे अपना कार्य समाप्त कर मौके से चले गए।

साथ क्षेत्रवासियों ने कहा कि किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं होने दी। लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में धूम्रपान न करें और साफ.सफाई का ध्यान रखें, ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.