मोदी ने कहा इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं।

उत्तराखंड:17 अगस्त 2025, रविवार को देहरादून । नई दिल्ली में 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कई बड़ी घोषणाएं कीं। अहम बात यह भी है कि प्रधानमंत्री ने इस बार अपने भाषण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। इस दौीरन पीएम मोदी 103 मिनट तक देश को संबोधित करते रहे। उन्होंने गुड्स एंड सर्विस टैक्स बड़े बदलावों का संकेत दिया, पीएम ने कहा कि दिवाली पर खास गिफ्ट मिलेगा।

वही इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  15 अगस्त को लालकिला की प्राचीर से दीवाली के मौके पर देशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए एक टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य अब हर तरह के सुधारों को लागू करना है। पीएम मोदी ने कहा इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। देशवासियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। पीएम मोदी ने दीवाली पर देशवासियों के लिए किया बड़ा एलान की घोषणा ।

। उन्होंने यह भी बताया कि समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा की जाए और इसके लिए सरकार नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रही है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस सुधार से सामान्य लोगों का टैक्स कम होगा और जीएसटी की दरों में भारी कमी की जाएगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.