उत्तराखण्ड : 29 अप्रैल 2025 ,देहरादून। संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए वार्ड नं 11 विजय कालोनी पथरिया पीर देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया एवं केकेसी के प्रदेश सचिव नितेश राजोरिया के निवास स्थान पर हुई। जिसमें वार्ड नं 11 विजय कालोनी देहरादून के कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कि ओर से प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उत्तराखण्ड के स्टेट चेयरमैन मदन लाल एवं उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस केकेसी के स्टेट चेयरमैन सुशील राठी ने शिरकत कर संबोधित किया और उपस्थित सभी को आहृवान किया कि आगामी 30 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में संविधान बचाओ रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाए।
बैठक का संचालन पूर्व पार्षद विकास चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केकेसी प्रदेश सचिव नितेश राजोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गोपाल दादर ,पार्षद पद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मपाल घाघट,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी,पंकज कुमार,मदन लाल डिघिया, सुनैना देवी,रमेश कुमार,दीप चन्द सिसोदिया,मनजीत सिंह,विजय चौहान ,अमित नेगी, दिनेश नेगी, सागर राजोरिया,विक्की घाघट,आदि अन्य सैकड़ों मौजूद रहे।