31 पर भारी संख्या पुलिस बल तैनात! अब फंसेगें हुड़दंगी!

उत्तराखण्डः 31-DEC. 2024, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा आगामी नव वर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह  के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं व आंतरिक बैरियरों पर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या तथा नव वर्ष के जश्न के दौरान पुलिस द्वारा सभी सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर  एसएसपी देहरादूनअजय सिंह  द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए लगातार पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहा है।

साथ ही इस  नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा नव वर्ष के अवसर पर शान्ति, कानून एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत नियुक्त किये गए पुलिस बल का विवरण:

01: निरीक्षक: 10
02: निरीक्षक यातायात: 03
03: उ0नि0/म0उ0नि0: 67
04: उ0नि0यातायात: 12
05: अ0उ0नि0: 60
06: हे0कां0 254
07: कां0: 245
08: हे0कां0 यातायात: 36
09: म0कां0: 39
10: पीएसी: 02 कंपनी 01 प्लाटून 01 सेक्शन
11: हॉक: 09
12: फायर टेण्डर: 07
13: क्रेन: 07

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!