
न्यूज डेस्क / उत्तराखंड: 23 Jan.2026, शुक्रवार को देहरादून । संपादकीय……पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, आज के समय में पत्रकारिता का मज़ाक बनता जा रहा है। जिस किसी के हाथ में मोबाइल आया, वह खुद को पत्रकार घोषित कर लेता है। मोबाइल उठाया, लाइव किया और कह दिया—हम पत्रकार हैं। हालात यह हो गए हैं कि कुछ लोग अपने स्तर पर ही तथाकथित “प्रेस क्लब” घोषित कर रहे हैं। हर कोई नया-नया प्रेस क्लब बना रहा है, बिना किसी मानक, बिना किसी जवाबदेही के। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है—यह प्रेस क्लब हैं या मज़ाक?