दून शहर में हाथ से हाथ जोड़ो, कांग्रेस आज सरकार पर जमकर बरसी !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 19,MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को  देहरादून शहर में उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व गढ़वाल मंडल नगर निकाय चुनाव प्रभारी विरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

 वही इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने सीधे तौर पर धामी सरकार को आड़े हाथ लिया। कारण महारा ने सीधे तौर पर कहा कि बेरोजगारों की नोकरियों में डाका डाला जा रहा है। आज रविवार को  देहरादून स्थित साधु राम इंटर कॉलेज के मैदान में हुई जन सभा में कही।

 इस दौरान  पदयात्रा देहरादून में बिंदाल पुल से शुरू होकर गोविंदगढ़, कांवली रोड, गांधीग्राम, कल्याण आश्रम, सत्तोवाली घाटी से होते हुए साधुराम इंटर कॉलेज जीएमएस रोड पर संपन्न हुई। इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक हो रहा है। बेरोज़गारों की नौकरी नहीं लग रही है। इसके लिए भाजपा के लोग पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बड़ी बड़ी बात करती है, लेकिन अंकिता हत्याकांड के मामले में मोदी की सरकार ने कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह चुकी है कि जिस राज्य में कांगेस सरकार आएगी तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी। साथ ही विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए नौकरी के अवसर खोजे जायेंगे। माहरा ने नोटबंदी, अग्निवीर योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि अच्छे दिन अब नहीं आ रहे हैं।

 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों का ध्यान नहीं दे रही है। अडानी पर प्रहार करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली, पानी से लेकर हाउस टैक्स बढ़ गया है। जनता परेशान है, अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो फिर से गरीबों के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश में 60 फीसदी लोग गरीब हैं।

वही इसी के साथ हरीश रावत ने कहा कि आगे नगर निगम के चुनाव होने हैं, ऐसे में अब जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वो कांग्रेस के पक्ष में जमकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आवाज को भाजपा बंद करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस कमजोर नहीं है। कांग्रेस मजबूती के साथ आगे आएगी। इस दौरान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। पदयात्रा संयोजक विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि आगामी नगर चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेगी।

इस दौरान ये रहे मौजूद : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पिया थापा, जिलाध्यक्ष परवादून लक्ष्मी अग्रवाल, पार्षद कोमल वोहरा, नेता प्रतिपक्ष डॉ विजेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विक्रांत राठी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मुकेश चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, महिपाल शाह, अजय सूद, अर्जुन सोनकर, अरुण बलोनी, प्रवीण नौटियाल, संगीता गुप्ता, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, लक्की राणा, नितिन रावत, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, उर्मिला थापा, अनिल क्षेत्री, पूर्व विधायक पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मानवेंद्र सिंह, हेमा पुरोहित, सोनिया आनंद, जगदीश धीमान, चरणजीत कौशल, अमृता कौशल, राजकुमार जयसवाल, ओमप्रकाश सती बब्बन, राजेश पुंडीर, विपुल नौटियाल, मोहन रावत, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, रितेश क्षेत्री, रोबिन त्यागी, मोहित मेहता, सिद्धार्थ पोखरियाल, आयुष सेमवाल, सचिन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.