ज्वैलर्स की लूट, के बाद पुलिस से मुठभेड़, घायल अभियुक्त अस्पताल में भर्ती।

kumbh2
Spread the love

*उत्तराखंड:22-03-2024, देहरादून स्थित ऋषिकेश क्षेत्र में एक सुनार के साथ हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक्त पुलिस मुठभेड में हुआ घायल।

देहरादून में 22-03-2024 की देर रात्रि आशारोडी बैरियर पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा सहारनपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाईकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार द्वारा मोटरसाईकिल मोडकर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा करने पर अभियुक्त अपनी मोटरसाईकिल को आशरोडी से आगे सडक किनारे कच्चे रास्ते पर छोडकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गया, अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करने पर अपने बचाव में पुलिस टीम द्वारा किये गये जवाबी फायर में अभियुक्त के पैर पर गोली लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपचार हेतु महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साथ ही अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथी मोहित के साथ मिलकर ऋषिकेश में लूट की घटना को अजांम दिया जाना बताया गया तथा आज भी देहरादून में लूट के इरादे से आने की जानकारी दी गई। अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये घटना से 01 दिन पूर्व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी किया गया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मोहित की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना की गई है। अभियुक्त मनोज सिरोही शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व पूर्व में चोरी/लूट व अन्य संगीन अपराधो के अभियोग पंजीकृत है।

वहीं जिसमें थाना*कोतवाली ऋषिकेश/क्लेमेन्टाउन में 18-03-2024 को वादी प्रवीण वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी गढी रोड, गली न0-7, दुर्गा ज्वैलर्स ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी की दिनांक 18-03-2024 को अपनी दुकान बंद करके वे अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में गली न0-7 में 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें बंदूक दिखाकर उनका बैग लूट लिया, जिसमें 25-30 हजार रूपये की नकदी तथा ज्वैलरी थी, लिखित तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश में तत्काल मु0अ0सं0-162/24, धारा 393 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

इस दौरान बंदूक की नोक पर हुई लूट की वारदात की गंभीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को कडे दिशा निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटना के सम्बंध में वादी तथा आस-पास के लोगो से घटना के सम्बंध में पूछताछ करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो का अवलोकन किया गया, साथ ही पूर्व में लूट की वारदातो में प्रकाश में आये अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनकी अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिये अलग-अलग टीमों को गैर जनपद/प्रान्तों को रवाना किया गया। सीसीटीवी फटेजों के अवलोकन से प्राप्त संदिग्धो के हुलियो का पुराने अपराधियो के हुलिये से मिलान कते हुए मखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिससे पुलिस टीम को घटना में मेरठ, उत्तरप्रदेश के बदमाशों के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को मेरठ रवाना किया गया। टीम द्वारा मेरठ में अभियुक्तो के सम्बंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित की गई। इस दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली की ऋषिकेश में हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक्त मनोज सिरोही दुबारा किसी घटना को अजांम देने की फिराक में देहरादून की ओर गया है, जिस पर मेरठ गई टीम द्वारा संर्विलांस व अन्य माध्यमों से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए जनपद के सीमावृति थानो को अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करायी गई।

*नाम/पता अभियुक्तः-*1- मनोज सिरोही पुत्र देवेन्द्र सिरोही निवासी म0न0-116, गली न0-1, आदर्श नगर, थाना ककंडखेडा जिला मेरठ, उत्तरप्रदेश, उम्र-38 वर्ष है।

*वांछित अभियुक्त :-मोहित पुत्र स्व0 बलजोर, निवासी ग्राम पथोली, थाना कंकडखेडा, जिला मेरठ, उत्तरप्रदेश

*बरामदगी:-*1)- 01 देशी तमंचा, (2)- 01 जिंदा कारतूस,(3)- 03 खाली खोखे,(4)- ऋषिकेश की घटना में लूटा गया एक पैण्डल आदि।

 

*

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.