
उत्तराखंड: 12 सितंबर. 2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर मा. स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत नेजनपद देहरादून के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा पखवाडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सेवा पखवाडे के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, प्रदर्शनी, संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सेवा पखवाडे के तहत 17 सितंबर को देहरादून पटेल नगर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले मेघा इवेंट की रूपरेखा भी तैयार की गई।