उत्तराखण्डः 25- Jan. 2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज देहरादून नगर निगम के चुनाव पर सबकी नजरें हैं। जिसमें 23 जनवरी को राज्य की कुल 11 नगर निगम के लिए चुनाव हुए थे। देहरादून स्थित रेंजर्स कालेज में शनिवार 25 जनवरी को सुबह 8.00बजे से मतगणना प्रकिया शुरू कीं। वही सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इस दौरान मतगणना में देर शाम के बाद से वार्डों के परिणाम के साथ यह साफ होने लगेगा कि मतदाताओं का झुकाव किस तरफ है।साथ ही इस मतगणना के बाद पूरी राजनीतिक स्थिति साफ हो जाएगी।
दून राजधानी में भाजपा काफी आगे चल रही है। वही नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना की खबर लिखे जाने तक वोटों की गिनती जारी है। वही देहरादून की हॉट सीट महापौर पद की तस्वीर साफ होने में अधिक समय लगेगा। जिसमें देहरादून में 100 वार्डों की मतगणना में कांटे की टक्कर की स्थिति में आखिरी समय तक भी कुछ कहना आसान नहीं होगा। यदि यह स्थिति बनती है तो शनिवार की आधी रात के बाद भी प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों के दिल की धड़कनें ऊपर नीचे होती रहेंगी।
वही कहा जा रहा है कि देहरादून नगर निगम के लिए हो रही मतगणना सबसे फिसड्डी बनी हुई है। निर्वाचन आयोग को 1.00 बजे तक पोस्टल बैलेट के ही आंकड़े मिल पाए हैं। साथ-साथ राज्य की कई सीटों पर चुनाव परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। राज्य भर में तमाम सीटों पर निर्दलीयों ने दोनों ही राष्ट्रीय दलों को कड़ा मुकाबला दिया हुआ है।
निगम के 100 वार्डों में पार्षदों के चुनाव के साथ नगर निगम के भावी बोर्ड की तस्वीर भी सामने होगी। जगहों पर कई सीटों में जीत हार की स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है। कुछ वार्डो में पार्षद प्रत्याक्षी विजय हुए है जिसकी सूची इस तरह प्राप्त हुई है। इस सूची में नगर निगम देहरादून में जीते पार्षद….
. वार्ड 1 सुमेंद्र सिंह बोहरा कांग्रेस
. वार्ड 2 सागर लामा कांग्रेस
. वार्ड 16 अशोक डोबरियाल
. वार्ड 22 अनीता गर्ग भाजपा
. वार्ड 25 मनोज जाटव भाजपा
. वार्ड 32 बल्लूपुर कोमल वोहरा कांग्रेस
. वार्ड 35 संगीता गुप्ता भाजपा
. वार्ड 47 अजय त्यागी कांग्रेस
. वार्ड 62 सुमित पुंडीर भाजपा
. वार्ड 63 दिनेश केमवाल निर्दलीय
. वार्ड 64 नेहरूग्राम भाजपा से सुशीला
. वार्ड 65 विजयलक्ष्मी सविता बेस्ट कांग्रेस
. वार्ड 76 पूनम पुंडीर निर्दलीय
. वार्ड 77 माजरा ज़ाहिद अंसारी
. वार्ड 79 दीपक नेगी भाजपा
. वार्ड 80 अंजली सिंघल भाजपा
. वार्ड 94 मेहरबान सिंह भंडारी भाजपा
चुखुवाला अर्जुन सोनकर कांग्रेस विजयी
वार्ड 23 विमला गौर भजपा से विजयी, लक्ष्मी कौर कांग्रेस हारी
सभी परिणाम आने में अभी सारी रात्र का भी समय लग सकता है।
बाकी नगर निगमों में भी मतगणना के बाद के आंकड़े सामने आ रहे हैं। देहरादून में बीजेपी जीत की ओर है। मिली जानकारी में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बीजेपी जीत चुकी है।ं जानकारी के अनुसार ऋषिकेश.हरिद्वार नगर निगम में भी भाजपा आगे है। साथ ही नगरपालिका और नगर पंचायत में निर्दलीय आगे हैंं। बता दे कि देहरादून राजधानी में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद.सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वही इस दौरान निकाय चुनाव 2025 के शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने भी रफ्तार पकड़ी है। कई जगहों पर निर्दलीयों ने भी बाजी मारी है।
मिली जानकारी में राज्य में मेयर की 11 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे, 2 पर जीती, रुद्रपुर, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। साथ ही कुमांउ पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। वहींए कांग्रेस काशीपुर नगर निगम सीट पर आगे चल रही है।
वही हल्द्वानी नगर निगम में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहां चारों राउंड की गिनती हो गई है। भाजपा के गजराज को 57 हजार 45 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के ललित जोशी 50 हजार 975 वोट ही पा सके। भाजपा की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
आपको बता दे कि मतगणना के दौरान उक्त दिये आंकड़े में संसोधन भी हो सकता है इस लिए पूर्ण स्पष्ट सूचना राज्य निर्वाचन आयोग से नही प्राप्त हुई है। इस खबर पर पूर्ण भरोसा न करे।