कोच्चि में, यह 21वीं सदी के नए भारत की कड़ी मेहनत प्रतिबद्धता दर्शाता है! मंत्री जोशी

कोच्चि में देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का मंत्री जोशी ने निरीक्षण किया।

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 01 MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को  आज कोच्चि,केरल दौरे के तीसरे दिन उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने भारत द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण कर जहाज का अवलोकन किया। वही इस मौके कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आईएनएस विक्रांत की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। साथ ही मंत्री गणेश ने कहा देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत की मजबूती को दर्शाता है उन्होंने कहा उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी।   इसके लिए वह शीघ्र ही भारतीय नौसेना के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

इस अवसर पर मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। वही मंत्री गणेश जोशी ने कहा विक्रांत भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा जहाज है।और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना मेक इन इंडिया के तहत विकसित पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत इस दिशा में बड़ा कदम है। वही मंत्री गणेश जोशी ने कहा विक्रांत सिर्फ एक युद्धपोत नहीं है यह 21वीं सदी के नए भारत की कड़ी मेहनत प्रतिबद्धता दर्शाता है। निश्चित ही यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.