सीएम के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय।

kumbh2
Spread the love

उत्तराखंड:13  मई 2024, सोमवार को  खबर देहरादून से उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट 10-12 मई 2024 में खुल गये है। वहीं इस यात्रा शुरू होने पर चारधाम यात्रा के  सुगम और सुरक्षित हेतु  संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आज आला-अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें चारधाम यात्रा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

वहीं,आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं। इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे।

इस दौरान सचिव पर्यटन ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किये जायेंगे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होम गार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.