UCC

उत्तराखंड के युवक की हत्या घटना पर शीघ्र कार्रवाई: HR.CM

Spread the love

उत्तराखण्ड: 20 अगस्त 2025 बुधवार को देहरादून /राजधानी  में   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर वार्ता की।  इस दौरान उत्तराखण्ड  मुख्यमंत्री   धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दंड सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया ।

इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी। धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.