प्रेमनगर में कैसे हुई अकेली महिला की हत्या, युवक ने खोला राज!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 19-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस ने देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रह रही एक अकेली वृद्ध महिला की हत्या के मामले की गुत्थी सुलज गई। वही इस महिला के मर्डर को लेकर प्रेम नगर थाना की पुलिस ने गहनता से सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्या का खुलासा किया है। वही इस बुजुर्ग महिला की मर्डर को लेकर देहरादून के उत्तराखण्ड पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए इस मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि इस माह के 12 अप्रैल 2023 को देहरादून स्थित एफआरआई से एक महिला रिटायर 77 वर्षीय मंजीत कौर घर पर लाश में मिली थीं।

जिसमें प्रथम दृष्टया इस महिला का गला चाकू से रेता गया था। इस हत्याकांड में पंकज शर्मा नाम के मुलजिम को गिरफ्तार किया गया है। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है। वही जिसमंें यह रिटायर्ड महिला अपने घर प्रेमनगर विंग न1 में दशहरा ग्राउंड स्थित अकेली रहती थीं। एवं प्रथम दृष्टया घर की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता की लूटपाट की गई हो।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वृद्ध महिला की हत्या उसी के घर के अंदर की गई जिसकी थाना प्रेमनगर को दी वही सूचना मिलने के बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं साथ ही फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर पहुंचे।वही पुलिस ने के घर में प्रवेश करते हुए किचन के पास महिला का शव लहुलुहान मृतक आवस्था में पड़ा हैं, साथ ही पुलिस के अनुसार स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता की लूटपाट की गई हो। वही इस घटना के सम्बन्ध में मृतका की पुत्री इन्द्रप्रीत कौर द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 70/23 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

वही इसके बाद महिला की हुई हत्या मामले की खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था । वही इस दौरान क्षेत्र के सभी सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि एक संदिग्ध युवक मृतका के घर में गया था। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी एकत्रित करने के बाद पंकज शर्मा उर्फ बंटी को प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस कीे कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या इसलिए कर दी थी क्योंकि उसने मंजीत कौर से रुपए उधार मांगे थे।

लेकिन महिला ने उसे उधार देने से साफ इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी। वही इसी के साथ प्रेम नगर पुलिस द्वारा बुजुर्ग मृतक महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वही बताया गया है कि मृतक महिला की दो बेटियां देहरादून से बाहर उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में रहती है। सूत्रो के मुताबिक मृतका के शव का निरीक्षण करने पर किसी धारदार हथियार से मृतका का गला रेतकर उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया।

वही इस घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उत्तराखण्ड   पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर , के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिये गये । वही मौके पर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु एफएसएल एवं फील्ड यूनिट की टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.