यहां 4 बेटीयों की जिंदा जलकर मौत के बाद सीएम द्वारा महलम, डीएम मौके पर पहुंची!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 07-APRIL.. 2023, खबर… राजधानी से शुक्रवार को जनपद देहरादून , तहसील त्यूनी , मुख्य बाजार त्यूनी में गुरुवार शाम को 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून।

सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 मिली ताजा जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के ये घटना में देहरादून के चकराता तहसील के त्यूणी इलाके में हुई है।  6 अप्रैल 2023  गुरुवार शाम को घटना के वक्त बालिकाओं की मां घर से बाहर कपडे़ धोने गई हुई थीं। इसके अलावा आग लगने के बाद एक पुरुष और एक लड़का घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे।  लेकिन बच्चियां उसी में फंस गईं।  आग लगने के बाद 4 बच्चियां उसमें फंस गईं और आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई। देहरादून जिले के चकराता की डिप्टी कलेक्टर युक्ता मिश्रा ने कहा कि करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  वही इस भीषण आग की वजह से लकड़ी का बना मकान पूरी तरह से जल गया. आग लगने के बाद  SDRF की मदद से ढाई से 12 वर्ष की उम्र की चारों बच्चियों की तलाश की गई।   वही  डिप्टी कलेक्टर मिश्रा ने जानकारी दी कि त्यूणी पुल के पास मौजूद एक मकान में 2 परिवार रहते हैं।देहरादून जिला प्रशासन ने उनकी मौत की खबर दी गई।

 

वही इस मौके पर जनपद देहरादून की डीएम श्रीमती सोनिका ने रात घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में देर रात में घटना स्थल पर पंहुची।  वही इस दौरान  रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया।  वही  जिलाधिकारी को घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेती रहीं।

वही इस मौके पर जनपद देहरादून की डीएम  द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।  वही डीएम सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। वही इसी के साथ दून  डीएम की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है।

वही इस दौरान आज  घटना स्थल पर जनपद देहरादून  के जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी इसी के साथ  एवं हिमाचल, SDRF टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी ।   स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।  वही इस दौरान जनपद देहरादून की डीएम  ने इस  घटना की मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए।दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू जारी है। वही, चश्मदीदों के मुताबिक, मकान में आग गैस सिलेंडर के फटने से लगे होने की आशंका हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.