स्वास्थ्य परीक्षण और 300 से अधिक को मिला पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ

Spread the love

उत्तराखंड: 24 JUNE 2026, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज देहरादून डीएम  डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना था। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया।


स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाओं का वितरण-
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहुँचने वाले 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जाँच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं।

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन और ऋण योजनाओं के अंतर्गत 300 से अधिक लाभार्थियों को न केवल विस्तृत जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही उनके आवेदन पत्र भी भरवाए गए। इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण व पोषण के उद्देश्य से 2 महालक्ष्मी किट, 5 किशोरी किट और 2 गोद भराई किट का वितरण किया गया।
वही इस शिविर के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (।स्प्डब्व्) के सौजन्य से 45 वृद्धजनों को 130 सहायक उपकरण प्रदान किए गए।-
साथ ही  कैंट विधायक सविता कूपर ने कहा कि ‘‘समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर अत्यंत सराहनीय है। इसके माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र लाभार्थियों एवं वंचित वर्ग के लोगों तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। जनहित के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।’’
शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.