वो युवती पर 21 बार चाकू घोंपा रहा फिर पत्थर से कुचला, यह लोेग देखते रहे और इंसानियत मर गई!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 29 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से सोमवार को नई दिल्ली में आज सूत्रो के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार  दिल्ली के शाहबाद जेजे कॉलोनी में ए16 साल की युवती की बेरहमी से चाकू मारक  हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया। यह घटना राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके  की बताई जा रही है। आरोपी साहिल नाम के युवक ने 16 वर्षीय युवती की जिस तरह से चाकू और पत्थरों से हत्या की उसने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है।  

वही इस दौरान  स्थानीय लोगो  के द्वारा कहा जा रहा है कि साहिल नाम के एक सर फिरे युवक ने लड़की पर चाकू से करीब 21 वार किए। इसके बाद उसने उसे पत्थर से भी मारा। वही इस पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूत्रो के मुताबिक  एक युवती का सरेआम मार्डर होता और लोग तमाशा देखते रहते हैं। जिस तरह की तस्वीरें और वीडियो इस घटना के सामने आ रही है वो किसी को भी विचलित कर सकती हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने एक सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर राजधानी के लोग कितने संवेदनहीन हो गए हैं। बीच सड़क पर लोगों के सामने एक युवक युवती पर पहले चाकू से बार करता है, उसका सर पत्थर से कुचलता है और लोग आस-पास से गुजरते रहते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। वही वालो दिल्ली की इंसानियत मर गई!

वही इस मौके पर सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने चाकू से करीब 21 बार लड़की पर वार किया। वही आरोपी ने वारदात को इतनी बेहरमी से अंजाम दिया कि एक बार चाकू लड़की के शरीर में फंस जाती है। इसके बाद साहिल  आरोपी ने पास में पड़ा पत्थर उठाता है और फिर उससे लड़की पर वार करना शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आसपास कुछ लोग थे लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

सूत्रो के मुताबिक आरोपी लड़का वे वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया। उधर, मामले की जानकारी के बाद दिल्ली  पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान दिल्ली  पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। साथ ही उसे गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, हत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
स्वाति मालीवाल बोलीं- इससे भयानक कुछ नहीं देखा

दिल्ली  शाहबाद की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी वारदात को जघन्य बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। इस मौके पर  पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.