आदर्श जनपद” की समग्र विकास को नई दिशा देते हुए से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

आदर्श जनपद” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता चम्पावत

kumbh2
Spread the love
उत्तराखंड: 31 MARCH 2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विकास के लिये चम्पावत में प्रशिक्षण हेतु टाइप-3/4 आवासीय परिसर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण के साथ डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना की घोषणा की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ब्यानधूरा बाबा मंदिर सहित सभी मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, नागनाथ मंदिर के समीप रामलीला मंच का निर्माण एवं विकास, चम्पावत में भवन एवं व्यापारिक परिसर का निर्माण, ढकना-बडोला से सेरोला तक लिंक मार्ग निर्माण, बनलेख से हिंगला देवी मंदिर तक मोटर मार्ग, पूर्वांचल एग्रो संस्कृत विद्यालय का पुनरोत्थान, जल संस्थान कार्यालय हेतु जल भवन का निर्माण, मनेश्वर-चैड़ा राजपुर मार्ग एवं उससे जुड़े मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य, 20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल सिंचाई योजनाओं की स्थापना, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा एवं कृषकों की आय वृद्धि हेतु ₹5 करोड़ की सामूहिक घेरबाड़ योजना की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अमोड़ी-सिप्टी मोटर मार्ग पर दो वैली ब्रिजों के निर्माण, खर्ककार्की क्षेत्र में खेल मैदान का विकास, विकास भवन चम्पावत का कुमाऊनी शैली में पुनरोद्धार तथा ग्राम सभा नघान से डोडेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद के नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।
इस दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडेय, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक व अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.