नंदा.गौरा महोत्सव में गद…गद.. हुए सीएम, महिलाओं को दी सौगात!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 15 Feb.–2024:   बृहस्पतिवार को  गढ़वाल, गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली के लिये 400 करोड से अधिक़ की 604 विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने गौचर हवाई पट्टी से मेला मैदान तक विशाल रोड शो में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब के साथ  हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति का अभिवादन किया। इस दौरान सीमांत के लोगों तथा स्थानीय विद्यालय के छात्रों ने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से रांछ पर कालीन बुनाई, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाया, पैडल चरखे पर ऊन कताई, रिंगाल की टोकरी बुनने और दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी भी की और महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना और अपनी पुरानी यादों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की सराहना करते हुए यात्रा मार्ग पर भी आउटलेट खोलने एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे कालीन, पंखी, दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लेन्टाना घास से बनाई गई उपयोगी सामग्री की भी सराहना की।

नंदा-गौरा महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मां नन्दा चमोली जिले के साथ ही पूरे गढ़वाल और कुमांऊ मंडल में अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजनीय है। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होना अपना सौभाग्य बताया। वही, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं, बहनें आज कुटीर उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही है।प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के 103 वॉ संस्करण में भी भोजपत्र के उत्पादों की जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मूल मंत्र ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ को हमने आत्मसात किया है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक। वही इस  दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37,500 हजार रुपये का चेक वितरण किया।वही इस  मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। अस्पतालों में रिक्त चिकित्सकों के पदों को भरने का काम धामी सरकारी में संभव हुआ है।

वही इस मौके पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के विकास के लिए सीएम धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं और उनको राज्य सरकार बखूबी आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

 साथ ही कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए जनपद के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया।

वही इस कार्यक्रम में दायित्व धारी रमेश गढ़िया, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हिमानी वैष्णव तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति व स्थानीय जनता मौजूद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.