नारनौल में फायरिंग: सिरोही-बहाली टोल पर फॉर्च्यूनर सवार चार लोगों ने चलाई गोली,

नारनौंद (हरियाणा) . नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के सिरोही बहाली टोल पर बिना टोल दिए जा रहे फाॅर्च्यूनर चालक को टोकना टोल कर्मियों का टोकना महंगा पड़ गया। गाड़ी में 5-6 युवक सवार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक फाॅर्च्यूनर में सवार युवक आए। जब वह बिना टोल दिए वहां से जाने लगे तो टोल कर्मी विवेक व हरीश ने जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर फाॅर्च्यूनर सवार युवकों ने दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।जिसके बाद मामला बढ़ गया। इस दौरान फाॅर्च्यूनर सवार एक युवक हरीश को गोली मारी दी। वहीं टोल कर्मी विवेक के साथ भी युवकों ने मारपीट की। जिससे वह भी घायल हो गया। गोली चलाने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद अन्य टोल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फाॅर्च्यूनर सवार बदमाश मौके से भाग गए।जिसके बाद गोली लगने से घायल युवक को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जिसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। टोल मैनेजर ने बताया कि फाॅर्च्यूनर सवार युवक बिना टोल दिए सर्विस लाइन से जाने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें रोकने पर मारपीट की और गोली चला दी। इस दौरान एक टोल कर्मी को गोली लगी है। अभी युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम लेकर जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.