उत्तराखंड: 10 JUNE 2026, बुधवार को देहरादून। श्रीनगर गढ़वाल, 10 जून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पद्मभूषण सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके अभिनंदन से अधिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर होना चाहिए, जिनके नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। कोश्यारी ने कहा कि वर्ष 2013 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद जब उनके नाम पर राज्यपाल पद के लिए विचार हुआ था, तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि उन्हें राज्यपाल बनना चाहिए क्योंकि यह राज्य के लिए गौरव की बात होगी। जबकि हरीश रावत उनके धुर विरोधी थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अग्रणी देशों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस कथन का उल्लेख किया, जिसमें केदारनाथ से उन्होंने कहा था कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। कोश्यारी ने कहा कि राज्य सरकार और ग्रामीण समाज इसी संकल्प को साकार करने में जुटे हैं। इस दौरान उन्होने गढ़वाल विवि के कि एक साल कि उपलब्धियों को सबके सम्मुख रखा। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृत विवि श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के निदेषक प्रो. पीबी सुब्रमण्यम, गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुडदौड़ी के निदेषक प्रो. विजय बंगा, राजीकय मेडिकल काॅलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. आशुतोष सयाना, गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, एनआईटी उत्तराखंड के कुलसचिव डाॅ. हरि मौल आजाद, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई, अभिनंदन समिति के अध्यक्ष प्रो. धन सिंह बिष्ट, प्रो. एमएस पंवार सहित आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.