
उत्तराखण्ड: 06 अगस्त 2025 बुधवार को देहरादून /राजधानी उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने पार्षदों द्वारा स्वच्छता कर्मचारियों को हटाने एवं नियुक्त करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही हाथ से मैला उठाने वालों का ‘नमस्ते योजना’ में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निजी सचिव विनोद कुमार, एसडीएम सदर हरिगिर, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह कुटियाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र केसला, जिला समाज कल्याण समाज निगरानी समिति के सदस्य अनिका क्षेत्री, राजीव राजौरी, संयम कुमार आदि मौजूद थे।