विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़े जाएंगे पात्र लाभार्थी, 17 जून से 15 जुलाई तक
उत्तराखंड: 15 JUNE 2026, सोमवार को देहरादून/राजधानी में देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में मैन्अुल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद देहरादून में विशेष जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।