
उत्तराखण्ड: 04 अगस्त 2025 सोमवार को देहरादून /राजधानी में जनपद के बारिश के कारण दून के शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जलभराव की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य किया गया। दून शहर में बारिश के कारण माता मंदिर रोड़ तिराहा, प्रिंस चौक और जोगीवाला लेन नंबर-4 और आईटीबीपी रोड पर जलभराव की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी की गई।