दून अस्पताल फिर विवादों में मरीज परेशान, तीमारदार लाचार, व्यवस्था बेकार…

मरीज से ज्यादा 'बीमार' दिखा दून अस्पताल! अव्यवस्था, मारपीट और बदइंतजामी ने खोली पोल

Spread the love

उत्तराखंड: 19 JULY 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित सुबे के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून में अक्सर रोजमर्रा विभिन्न समाचार पत्रों में कोई ना कोई अच्छी बुरी खबर छपती रहती है। जिसकी वजह से यह अस्पताल सुर्खियों में छाया रहता है। इलाज या इमरजेंसी में हंगामा? दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्था फिर आई कटघरे में..OT इमरजेंसी में बवाल: महिला गार्ड पर हमला, मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप।

इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हाथी के दांत खाने को और है। अब बात करते हैं मरीजों की चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं सुविधाओं को लेकर जिसमें अगर आप गौर फरमाए तो इमरजेंसी की ओटी बिल्डिंग में देखेंगे कि आए दिन यहां पर मरीज और डॉक्टर के बीच झाड़आप, झगड़ा, लड़ाई महिलाओं से छेड़छाड़, चोरी आदि जैसी घटनाएं होती रहती है।  दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में  इलाज के लिए यहां पर आए मरीज और उसके परिवारजन OT बिल्डिंग  इमरजेंसी की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज रहते हैं। जे.आर. एवं मेडिकल छात्रों से गंभीर रोग एवं एक्सीडेंट के मरीजों का इलाज लापरवाही बरतने अन्य शिकायतें आम हो गई है । वहीं दूसरी और बात करें भर्ती मरीजों के वार्डों की वार्डों में कई जगह तो पूरी व्यवस्था धड़ाम देखने को मिलेगी। हैरानी की बात है कि इस दून अस्पताल में महिला सुरक्षा के इंताजाम नही  है, ओर न ही महिला पुलिस तैनात है।

वही इसी क्रम में आज की ताजा वीडियो वायरल: देहरादून के दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में रविवार तड़के इलाज को लेकर तीमारदारों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला गार्ड पर बोतल से हमला, वार्ड आया से मारपीट और दो अन्य सुरक्षा कर्मियों की पिटाई में कुल चार कर्मचारी घायल हुए हैं। वहीं परिजनों ने इलाज में लापरवाही, अनावश्यक यूपीटी जांच और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यूपीटी जांच चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी!मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी!सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। हलाकि घटना की जानकारी मिलते ही एमएस डॉ. आर.एस. बिष्ट, डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल और प्राचार्य डॉ. गीता जैन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

वही इस  वायरल विडियो में पूरी घटना को सुरक्षा गार्डो के साथ महिलाओं के साथ मारपीट का विडियोे सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसकी वजह से दून मेडिकल कालेज अस्पताल की छवी पर बट्टा लगता दिखा दे रहा है वही मौके पर कुछ मरीजो व तीमारदारो का कहना है कि आऐ दिन यह उपनल ाद्वारा तैनात गार्ड आए दिन मरीजो व लोगो से बतामीजी करते रहते है ये पूर्व सैनिक गार्ड के रूप में पत्रकारो के साथ भी अभद्रता कर चुके है। ऐसे में प्राईवेट एजेंसी के गार्ड यह नियुक्त किए जाए कम से कम उन्हे अपनी नौकरी खो जाने का डर तो रहेगा।

साथ ही इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के OT बिल्डिंग  इमरजेंसी  में करीब 20 वार्ड ब्वॉय तैनात है लेकिन इनमें से कोई वार्ड बॉय ना कोई मरीजों की पीड़ा समझता है, और ना कोई जिम्मेदार अधिकारी।  मरीज तड़पता रहता है , तीमारदार मदद मांगते रहते हैं, समय पर सही चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। इन सब अस्पताल के अंदर मरीज की परेशानी को देखते हुए मरीज से ज्यादा दून अस्पताल बीमार दिख रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.