डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया

उत्तराखंड: 01 जुलाई 2024, देहरादून। भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है और इस वर्ष, 2024 में, यह सोमवार, 1 जुलाई को मनाया जाएगा। यह तिथि भारत सरकार द्वारा प्रसिद्ध चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के सम्मान के लिए चुनी गई थी।
बता दें कि डॉ. बिधान को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह बहुत प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक थे। उनके सम्मान और सभी डॉक्टरों को श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। जो लोगों की सेवन के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, यह दिवस उन्हें सम्मान देने का एक जरिया है।
डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। क्योंकि वही, आपातकालीन स्थितियों में व्यक्ति को बड़ी से बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बाहर निकालने का काम करते हैं। रोज न जाने कितने लोगों को डॉक्टर की वजह से जीवनदान मिलता है। डॉक्टर लोगों को नया जीवन देते हैं, इसलिए समाज में उन्हें महानायक कहा जाता है। हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने में डॉक्टरों की बहुत अहम है। मानव जीवन में डॉक्टर की भूमिका का सम्मान के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है।
एक मरीज के लिए उसका डॉक्टर किसी फरिश्ता से कम नहीं होता है. कोरोना काल में ने हमने सीखा कि हमारे समाज में डॉक्टर किसी वॉरियर से कम नहीं है. यह सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि एक इंसान कि लाइफ लाइन है. देश के सभी डॉक्टर्स के योगदान को ध्यान में रखते हुए साल 1 जुलाई के दिन ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.