
उत्तराखंड: 20 Dec.2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर देहरादून जनपद के डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें विभागों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों, उनकी आवश्यकताओं और सामने आ रही चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए।