
उत्तराखण्डः 06 DEC. 2024, शुक्रवार को कुमाऊं स्थित कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता से संवाद कर जन समस्याएं सुनी। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो इस पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड हेलीपेड व कैम्प कार्यालय खटीमा में जनता से संवाद कर सुनी जनसमस्याए। अधिकारियों को दिये जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।