कावड़ हेतु श्रद्धालुओं ने SDRF-रेस्क्यू टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया

Spread the love

 उत्तराखंड: 08 AUG. 2026, शनिवार को देहरादून  स्थित कोतवाली ऋषिकेश में आज शनिवार को  त्रिवेणी घाट परिसर में ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस, आपदा राहत दल, व SDRF की रेस्क्यू टीम को दोपहर के समय एक युवक गंगा के तेज़ बहाव में बहता हुआ दिखाई दिया, जिस पर रेसक्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को साईं घाट ऋषिकेश के सामने राजा जी नेशनल पार्क के पास सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए युवक का नाम कपिल दुहन पुत्र श्री सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा जिसे बाद रेस्क्यू कर उसके साथी कांवड़ियों के सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए की गई त्वरित कार्यवाही की कावड़ हेतु आये अन्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

रेस्क्यू किये गए श्रद्धालु का विवरण: कपिल दुहन पुत्र श्री सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा

Leave A Reply

Your email address will not be published.