उत्तराखंड: 15JUNE 2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित 14/06/2026 की रात्रि कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि भुड्डी गांव में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी, जिसे उसके परिजनों व आसपास के लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त सूचना से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे।
मौके पर मृतक युवक की पहचान सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून निवासी ग्राम भुड्डी, कोतवाली पटेलनगर के रूप मे हुयी, मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने माता पिता तथा अन्य भाइयों के साथ उक्त घर में रहता था। 20-25 दिन पूर्व मृतक के माता पिता हज पर गये थे तथा मृतक अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर पर अकेला था।
घटना के सम्बन्ध में सूचना देने वाले युवक सुहान पुत्र फुरकान से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ का लड़का वसीम, जो ड्राइवर का काम करता है, उसके द्वारा उसे फोन कर जानकारी दी कि सोहेल के घर के पास गाड़ी को बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर सुहान तत्काल सोहेल के घर गया, जहाँ उसके छोटे भाई ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई सोहेल को गोली मारने की बात बतायी गयी थी, जिसके बाद वे सोहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल गये थे।
मृतक के भाई से जानकारी में भी उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारना बताया गया। मौके पर फील्ड यूनिट तथा फोरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुये आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के चाचा सय्याद हसन पुत्र स्व0 अमीर हसन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-366/26, धारा 103(1)/331(8) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग टीमों की गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा मृतक के घर व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो मृतक सोहेल के घर के कैमरो का चालू होना पर उसमे से रिकार्डिग को हटाना पाया गया तथा आसपास के कैमरों की फुटेजों में घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति का घर के अन्दर न आना प्रकाश में आया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गयी एक देशी पिस्टल बरामद हुयी, जिसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई से जानकारी करने पर वह कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाया।
मौके से प्राप्त परिस्थिति जन्य साक्ष्यों एवं घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई द्वारा लगातार दी जा रही अस्पष्ट जानकारियों पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतक के छोटे भाई को शाहिद को पूछताछ हेतु हिरासत में लेते हुये थाने लाया गया, जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर से बरामद देशी पिस्टल से अपने भाई सोहेल को गोली मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस से बचने के लिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मारने की झूठी जानकारी देना बताया गया, जिस पर अभियुक्त शाहिद को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये अपने परिजनों व आसपास के लोगो को भी घटना के सम्बन्ध में झूठी जानकारी देकर उकसाया गया तथा उनके साथ मिलकर अपने भाई सोहेल के शव को देहरादून पोन्टा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम किया गया जिससे आमजन को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा उक्त सम्बन्ध में भी अभियुक्त शाहिद व अन्य नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 367/26, धारा 126 (2)/191(2)/221/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के बाद अभियुक्त द्वारा गांव के अन्य लोगो को उकसाते हुये उनके साथ मिलकर अपने भाई के शव को देहरादून पोन्टा हाईवे में रखकर सड़क को जाम करते हुये पुलिस का ध्यान भटकाने तथा स्वंय को पीड़ित दर्शाने का प्रयास किया गया, जिससे कोई उस पर आसानी से शक न कर सके।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- शाहिद हारून पुत्र अब्दुल हारून, निवासी ग्राम भुड्डी, पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।