उत्तराखंड: 06 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित देहरादून जनपद के प्रमेंद्र डोबाल (SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-09-2026 को केन्द्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाइओवर के नीचे से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्व० श्री भोलेश्वर दत्त मिश्रा को 7.50 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त एक अदद स्कूटी संख्या UK08AL- 3259 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-370/ 26 , धारा- 8/21/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्व० श्री भोलेश्वर दत्त मिश्रा निवासी एच0एन0 120 मोहल्ला डांट मंडी ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 52 वर्ष l